मो0 चाँद ‘बाबू’
डेस्क: आज शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में तेज़ रफ़्तार के चलते नेशनल हाईवे जीटी रोड पर भिखारीपुर गांव के समीप तीन वाहनों की आपस में टक्कर से हादसा हो गया। इस हादसे में टैंकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगाया।
वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने दूध टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक और खलासी फंस गए। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजरने वाले यात्री रुक गए। कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर नेशनल हाईवे के हेल्पलाइन की टीम के साथ सदर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान पहुंच गए। आननफानन केबिन में फंसे चालक सुधीर कुमार को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी ती।
वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी राजकुमार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घायल और मृत चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…