मो0 कुमेल/शफी उस्मानी
डेस्क: भाजपा को दक्षिण भारत में एक ज़ोरदार झटका लगा है। एनडीए के घटक दल और भाजपा से पुराना रिश्ता रखने वाले AIADMK ने आज भाजपा से खुद का कता ताल्लुक कर लिया है। इस समाचार के आने के बाद AIADMK दफ्तर और उसके आसपास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशिया मनाया है और पटाखे भी फोड़े जाने की जानकारी हासिल हो रही है।
अन्नाद्रमुक के उप समन्वयक केपी मुनुसामी ने कहा, ‘बैठक में AIADMK ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। AIADMK आज से BJP और NDA गठबंधन से सारे रिश्ते तोड़ रही है। बीजेपी का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव EPS और हमारे कार्यकर्ताओं के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।’
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को उन्होंने बताया, ‘पार्टी की बैठक में आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है कि एआईएडीएमके बीजेपी और एनडीए से सारे रिश्ते तोड़ रही है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता लगातार उनकी पार्टी के पूर्व नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में टिप्पणी कर रहे थे। एआईएडीएमके तमिलनाडु में बीजेपी और एनडीए की अहम सहयोगी पार्टी रही है।
कई जानकार लोकसभा चुनाव के पहले लिए गए इस फ़ैसले को एनडीए और भाजपा के लिए झटके के तौर पर देख रहे हैं। पार्टी ने एक ट्वीट में भी इसकी जानकारी दी और लिखा है कि ‘यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 2 करोड़ वॉलंटियर की राय और इच्छाओं का सम्मान करते हुए, AIADMK आज से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हट जाएगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…