शाहीन बनारसी
डेस्क: जम्मू और कश्मीर में चरमपंथियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए कर्नल मनप्रीत सिंह का शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कर्नल सिंह के छह साल के बेटे कबीर ने सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहनकर अपने पिता को सलामी दी। इस दौरान कर्नल सिंह की दो साल की बेटी बन्नी भी एक रिश्तेदार की गोद में मौजूद थीं।
कबीर तिरंगे में लिपटे अपने पिता को सलामी दे रहे थे। वहीं पास खड़े लोग ‘भारत माता के सपूत की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। एक तस्वीर में कबीर सेना के एक अन्य अधिकारी की कैप लेने की कोशिश करते देखे गए। पंजाब के मोहाली ज़िले के गांव भरौंजियां में कर्नल मनप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक और पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान भी वहां उपस्थित थे। अंतिम यात्रा में उनकी मां, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से कर्नल सिंह को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की यह प्रक्रिया पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ पूरी की गई। फायरिंग करके उन्हें सलामी भी दी गई।
गौरतलब है कि बुधवार के दिन भारत प्रशासित कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सेना ने सशस्त्र चरमपंथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान हुए हमले में भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोंचक के अलावा भारत प्रशासित कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुज़म्मिल बट की मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…