ए0 जावेद
वाराणसी: बुद्धवार से गुमशुदा कोनिया निवासी संजय कुमार सहानी का शव लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित सूर्यमंदिर के पास झाड़ियो में मिलने के मामले में आदमपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुवे हत्याभियुक्त प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू कुमार ठठेरा उर्फ नखड़ू तथा पूजा विश्वकर्मा दोनों ही कोनिया के निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ई-रिक्शा, एक प्लास्टिक बैग में ब्लेड, एक अन्य बैग में ग्लास, दारु की शीसी, सिगरेट, सिक्का चाभी के छल्ले तथा माचिस बरामद किया है। बरामद ब्लेड ही आला-ए-क़त्ल बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त नाखडू ने बताया कि पूजा विश्वकर्मा विन्ध्याचल सिह के मकान मे किराये पर रहती है। वह उससे बहुत प्यार करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त नखडू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि संजय कुमार साहनी लगातार पूजा को मेरे बारे मे भड़काते हुए खुद से प्यार करने को कहता था। कई बार समझाने का प्रयास किया मगर वह नही मानता था। जिसके बाद मैंने और पूजा ने मिलकर तारीख 04-05/09/2023 को रात में उसको शराब पिलाकर ब्लेड से गला रेतकर कोटवा गांव के पास सूर्य देव मंदिर के बगल में झाड़ी में फेंक दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…