शफी उस्मानी
डेस्क: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को ग्वालियर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन को घेरने की कोशिश की। सावंत ने कहा है, ‘यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस (यूपीए) ने अपना नाम बदलकर ‘इंडिया’ एलायंस रख लिया है जो पुरानी बोतल में नयी शराब जैसा है। नाम बदलने से राजनीति और इरादे नहीं बदल जाते। उनका मकसद सनातन हिंदू धर्म को ख़त्म करना है।’
उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुग़ल, ब्रितानी, डच, और पुर्तगाली भी सनातन धर्म मिटाने में कामयाब नहीं हुए। अब इंडिया गठबंधन और कांग्रेस इस बारे में बात कर रही है। उनका ख़ात्मा ज़रूरी है।’ सनातन विवाद की शुरुआत डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के उस बयान से हुई थी जिसमें उन्होंने सनातन धर्म को बीमारी जैसा बताया था।
इसके बाद बीजेपी, विहिप और संघ के साथ-साथ ‘इंडिया’ एलायंस के कुछ नेताओं की ओर से भी इस बयान पर आपत्ति जताई गई। बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर इंडिया एलायंस को लेकर हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा है, ‘कांग्रेस पार्टी भगवान राम को काल्पनिक बताती है। वहीं, कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी कहते हैं कि सनातन धर्म को जड़ से मिटाना है। वो हिंदुओं पर सवाल उठाते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…