शाहीन बनारसी
डेस्क: तेलंगाना के हैदराबाद में मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की नई कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं के हमलों से हमारे ‘इंडिया’ गठबंधन की तीन बैठकों की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमारा कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, इनके हमले तेज होंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक के बाद ईडी, आईटी, केंद्रीय जांच ब्यूरो को सरकार ने विपक्षी नेताओं से राजनीतिक बदला लेने के लिए लगा दिया है। ये स्वस्थ लोकतंत्र की भावना के ख़िलाफ़ है। लेकिन अफ़सोस कि यही हकीकत है।’
सोनिया गांधी के नेतृत्व पर उन्होंने कहा, ‘सोनिया जी ने 1998 में कठिन दौर में कांग्रेस को संभाला। उनका कमिटमेंट, त्याग और उनकी महान सोच हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। यहां मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हम जिस तेलंगाना की राजधानी में बैठे हैं, उसे राज्य बनाने का काम भी सोनिया जी की कोशिशों की वजह से हुआ है। हम उनको भरोसा दिलाते हैं कि जल्दी ही दूसरे राज्यों के साथ तेलंगाना में भी हमारी सरकार बनेगी, जिससे हम तेलंगाना की जनता के सपनों को साकार करेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…