तारिक़ खान
डेस्क: पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। महज़ एक दिन पहले मिताली पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की चुनावी सभा में मंच पर मौजूद थीं। लेकिन रविवार सुबह उन्होंने पार्टी पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया।
बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘मिताली ज़िले के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। वो तृणमूल में काम नहीं कर पा रही थीं। आम लोगों के हित में काम करने के लिए ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। अभी तृणमूल कांग्रेस से कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।’ वहीं तृणमूल के स्थानीय नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण मिताली की नाराज़गी काफ़ी बढ़ गई थी। पार्टी ने उनकी जगह निर्मल चंद्र राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ने का फ़ैसला किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…