संजय ठाकुर
डेस्क: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत पर आरोप लगाने के बाद से ही लगातार लोगों के निशाने पर हैं। खासकर विपक्षी नेता पिएरे पोलिवरे पीएम जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। अब एक बार फिर जस्टिन ट्रूडो ने कुछ ऐसा कर दिया है कि विपक्ष को उन्हें घेरने का मौका मिल गया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कनाडा के विपक्षी नेता पिएरे पोलिवरे ने लिखा कि ‘यह पता चला है कि जस्टिन ट्रूडो ने एक नाजी डिवीजन 14वें वेफेन ग्रेनेडियर के एक अनुभवी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया। पिएरे ने लिखा कि लिबरल्स ने यूक्रेनी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान इस नाजी को हाउस ऑफ कॉमन्स के पटल पर मान्यता देने की व्यवस्था की। यह एक भयावह गलती है। जस्टिन ट्रूडो का प्रोटोकॉल ऑफिस ही सभी मेहमानों की व्यवस्था और जांच के लिए जिम्मेदार होता है।’
पिएरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘हाउस ऑफ कॉमन्स में बुलाए जाने और सम्मानित किए जाने से पहले क्या किसी भी सांसद को इस व्यक्ति के अतीत की जांच करने का मौका नहीं मिला? इसके लिए जस्टिन ट्रूडो को व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए और दूसरों पर इसका दोष मढ़ने से बचना चाहिए, जैसा कि वह हमेशा करते हैं।’
बताते चले कि भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद में भी पिएरे पोलिवरे ने जस्टिन ट्रूडो की आलोचना की थी। पिएरे ने जस्टिन ट्रूडो पर भारत पर लगाए आरोपों के लिए कोई ठोस सबूत पेश ना करने पर निशाना साधा था। साथ ही कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय के प्रति समर्थन जताया था। बता दें कि भारत कनाडा विवाद के चलते जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता में कमी आई है, वहीं पिएरे पोलिवरे की लोकप्रियता में उछाल देखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…