मो0 कुमेल/ईदुल अमीन
डेस्क: दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में शिवलिंग के कथित आकार के फव्वारे लगाए जाने पर विवाद पैदा हो गया। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए उपराज्यपाल को घेरा है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘देखिए एलजी साहब ने भगवान शिव के प्रतीक का निरादर किया है, ईश्वर उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मैं कह सकता हूं कि उन्होंने जो किया है वो पाप किया है। भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग की जगह मंदिरों में थी। उन्होंने आज उनको चौराहों पर लगा दिया है। फव्वारा बना दिया है।’
सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘ये बहुत गलत काम किया गया है। इसके लिए उनको पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। तीन दिन पहले ये मामला बीजेपी ने उठाया था, हमने नहीं उठाया था। कह रहे थे कि आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। आज जब उनको पता चला कि ये काम एलजी साहब ने करवाया है तो बीजेपी चुप है। आज बीजेपी का हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं है?’
दिल्ली में जी-20 की बैठक से पहले शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए शिवलिंग के कथित आकार वाले फव्वारे लगाने के बाद शुरू हुए विवाद पर उप-राज्यपाल विनय सक्सेना ने सफाई दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए सक्सेना ने शनिवार को कहा, ‘आलोचना करना उनकी (केजरीवाल सरकार) अपनी आदत है, करें। उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। लेकिन एक बात ज़रूर कहूंगा कि जिसे वे ‘शिवलिंग’ कह रहे हैं, वो एक ‘आर्ट पीस’ है। एक शिल्पकार की कल्पना है,जो फव्वारे के रूप में लगी हुई है।’
उपराज्यपाल बोले, ‘अगर आप भारत का कल्चर देखिए, तो यहां तो कण में भगवान हैं। यहां नदियों को पूजा जाता है। पेड़ों को राखी बांधी जाती है। पत्थरों को पूजा जाता है। तो अगर आपको उसमें भगवान दिखते हैं, तो बहुत अच्छी बात है। आप पूजिए। मेरे लिए वो एक आर्ट का पीस है। मैं उसको उस नज़र से देखता हूं। तो कौन किस नज़र से देखता है, उसके लिए मैं कमेंट नहीं कर सकता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…