तारिक़ खान
डेस्क: जब मानसिकता ही गन्दी हो तो भाई बहन को भी लोग कपल समझ लेते है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के के छतरपुर जिले में सामने आया है जिसमे खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुवे युवको ने एक दलित भाई बहन को प्रेमी जोड़ा समझकर उनके साथ बेल्ट से पिटाई की। घटना में 20 साल के अतुल को गंभीर चोटें आई हैं, तो वहीं उसकी बहन मुस्कान को मामूली चोटें हैं।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक, बसारी गांव का रहने वाले 20 साल के अतुल चौधरी अपनी चचेरी बहन मुस्कान के साथ किसी काम से सटई रोड गए थे। यहां एक मंदिर के पास लगे एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े होकर दोनों पानी पीने लगे हैं। पीड़ित युवक अतुल का आरोप है कि वह अपनी बहन के साथ खड़ा ही था कि तीन युवक एक बाइक से आए। ‘पहले उन्होंने मेरा नाम पूछा और उसके बाद मेरी बहन का और फिर बिना कुछ कहे जातिसूचक शब्द कहते हुए बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। तीनों युवक नशे में थे। मारते समय यह कह रहे थे कि तुम चमार होते हुए भी लड़की लेकर मंदिर आए हो।’
पीड़ित ने बताया कि वो लोग लगभग आधे घंटे तक बेल्ट से मारपीट करते रहे। मेरी बहन ने मुझे बचाने की कोशिश की तो उसे भी मारा। मारपीट करने वाले एक युवक का नाम साहिल साहू है। इसके अलावा दो और लोग उसके साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…