मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम वनकिया के पास नेशनल हाइवे-91 का है जहाँ पर रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में दूध के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बताते चले कि ट्रॉली में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो तेरहवीं भोज में शामिल होकर वापस आ रहे थे। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य 9 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अन्य घायलों में अजब सिंह पुत्र देवी दयाल, अनार देवी पत्नी राम निवास, मार्गश्री पत्नी महेश चन्द्र, अमित पुत्र रामनरेश, नीलेश पुत्र लज्जाराम, सरोज पत्नी राम लड़ैते, रमादेवी पत्नी नेत्रपाल, धनदेवी पत्नी रामनरेश, सरिता पत्नी ओमकार राजपूत सभी निवासी ग्राम जुड़ैला को सीएचसी पर में भर्ती कराया गया, यहां पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसे में घायल नीलेश, सरोज और राम लड़ैते की हालत नाजुक होने के चलते उनके परिवारी जन आगरा के निजी चिकित्सालय ले गए। घटना के बाद मृतक के परिवारों में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…