रवि पाल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पर शकूरबस्ती से आ रही एक ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन पर हादसे का शिकार हो गई। ये ट्रेन अचानक ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। गनीमत ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये ट्रेन कैसे अचानक ट्रैक छोड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर आ गई, इसकी जांच की जा रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए मथुरा रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव ने कहा कि गाड़ी शकूरबस्ती से आई थी। ट्रेन जंक्शन पर आकर खड़ी हो गई, जिसके बाद गाड़ी से सभी यात्री उतर गए, लेकिन फिर अचानक कैसे ये गाड़ी पटरी को छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई है इसकी जांच की जा रही है। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म और ऊपर की शेड को नुकसान हुआ है। वहीं कुछ गाड़ियां भी प्रभावित हुई है। गनीमत ये रही कि इस हादसे के वक्त ट्रेन में कोई सवार नहीं था, नहीं तो ये बड़ा हादसा हो सकता है। इसमें किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। फिलहाल हादसे की वजह से अप लाइन की कुछ गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…