मो0 शरीफ
डेस्क: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही बढ़ने से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर से पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश शुरू हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह के समय बदल छाए रहेंगे और दोपहर और रात के समय भी बादलों का डेरा रहेगा। वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 22 सितंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं 23 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के लिए यूपी के कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि गुजरात के कुछ जिलों में भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। और इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि जलभराव, कच्चे रास्तों और ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में जाने से बचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…