तौसीफ अहमद
डेस्क: उमस और गर्मी अपने परवान पर है। कही बारिश इतनी हो रही कि बाढ़ आ जा रही तो वही कही लोग गर्मी से तड़प रहे है। इसी के साथ धीरे-धीरे मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने लगा है। हालांकि पिछले दिनों से यह एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से छिटपुट से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो रही है।
वही आज भी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस बीच मध्य प्रदेश के कई इलाकों में एक बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसीस्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज बुधवार को देश के कई हिस्सों में छिटपुट तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, रायलसीमा, दक्षिण-पूर्व गुजरात में कई जगहों हल्की बारिश के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…