तौसीफ अहमद
डेस्क: कल रविवार की रात मिर्ज़ापुर में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना मिर्जापुर जिले के मुंहकूचवा रेलवे क्रासिंग के पास का है जहाँ रविवार रात रेलवे के कार्य में लगी ट्रैक्टर डाउन लाइन पर ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि हादसा टल गया और ट्रेन सकुशल आगे रवाना हो गई। बताते चले कि रेलवे के ठेकेदार की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे पहले भी रात में ठेकेदार द्वारा कार्य कराए जाने के चलते पड़री थाना क्षेत्र में हादसा हो चुका है। उस दौरान ट्रेन पलटने से बची थी।
बताते चले इससे पहले रात में रेलवे के ठेकेदार द्वारा कार्य कराए जाने के दौरान क्रेन ट्रेन से टकरा गया था। उस दौरान बड़ा हादसा होने से बचा था। इस बार भी रात में कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई। आरपीएफ के दिनेश कुमार ने बताया कि समान उतारते समय ट्रैक्टर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में साइड से टकरा गया। ट्रेन आगे रवाना हो गई। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…