Amroha MP Danish Ali, who came into limelight due to the indecent remarks made by Ramesh Bidhuri in the House, was expelled by BSP from the party.
आदिल अहमद
डेस्क: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी बीते दो दिनों से ख़बरों में हैं। संसद में बसपा सांसद दानिश अली के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बिधूड़ी की आलोचना हो रही है। दानिश अली भी मीडिया से बात करते हुए इस वाकये पर दुख जता चुके हैं।
संसद में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद पहली बार बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी रविवार को मीडिया के सामने नज़र आए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, जब रमेश बिधूड़ी से आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर पूछा गया तो वो बोले- वो स्पीकर साहब देख रहे हैं, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अधिकारियों ने बताया था कि लोकसभी स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अगर ऐसा व्यवहार दोबारा किया गया तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रमेश बिधूड़ी संसद में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, तब उनके पीछे रविशंकर और डॉ हर्षवर्धन हँसते हुए नज़र आए थे। जब इस बात की आलोचना हुई तो दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो ऐसा व्यवहार करने वालों के साथ नहीं हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…