ईदुल अमीन
डेस्क: मणिपुर के दो लापता छात्रों के शवों की तस्वीर वायरल होने को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार को अपनी ‘निष्क्रियता’ पर शर्म आनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने ये भी आरोप लगाया है कि मणिपुर में अभी भी भयावह अपराध बेरोकटोक जारी हैं।
बताते चले कि जुलाई महीने से लापता छात्रों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ घंटों के बाद ही मणिपुर सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो इस मामले में कोई भी जानकारी साझा करने में संयम बरतें ताकि, प्रशासन इन दोनों बच्चों के ‘अपहरण और हत्या’ की जाँच कर सके।
https://x.com/priyankagandhi/status/1706586540653363251?s=20
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार इन दोनों छात्रों की पहचान 20 वर्षीय फिजम हेमजित और 17 वर्षीय हिजम लिंथोईनगांबी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रियंका गांधी ने लिखा है, ‘मणिपुर से एक और दहला देने वाली ख़बर। जातीय हिंसा के सबसे बड़े पीड़ित बच्चे हैं। ये हमारा दायित्व है कि हम उन्हें सुरक्षित रखें। मणिपुर में जो भयावह अपराध हो रहे हैं उन्हें शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता, लेकिन फिर भी ये बेरोकटोक जारी हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…