शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: खुबसूरत और बेदाग़ चेहरा सबकी ख्वाहिश होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन अच्छी दिखे। जिसके लिए मार्किट में बहुत सारे पैक और क्रीम मिलती है मगर घरेलु उपचार की तो बात ही अलग होती है, जो बिना मार्किट जाए आपको बेदाग़ और अच्छी स्किन देता है। आइये आपको आज ऐसे ही एक घरेलू उपायों से रूबरू करवाते है।
इसके अलावा स्ट्रॉबेरी त्वचा को कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल आप अपने चेहरे के लिए कई तरह से कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। यहां हम आपको बताते हैं कि आप इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन में कैसे शामिल कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी फेस पैक
एक कटोरे में लगभग 5 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें। स्ट्रॉबेरी पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। 20 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। प्राकृतिक चमकती त्वचा के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार स्ट्रॉबेरी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी और नींबू के रस का फेस पैक
एक कटोरे में कम से कम 4 स्ट्रॉबेरी को मैश करें और नींबू का रस मिलाएं। नींबू के रस और स्ट्रॉबेरी के पेस्ट को त्वचा पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें। कुछ देर बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
कच्चा दूध और स्ट्रॉबेरी
आप कच्चे दूध और स्ट्रॉबेरी का उपयोग करके भी पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें स्ट्रॉबेरी का गूदा मिलाकर त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। चमकती त्वचा के लिए आप हफ्ते में दो बार कच्चे दूध और स्ट्रॉबेरी का पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद और स्ट्रॉबेरी पैक
एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश कर लें। इसमें शहद मिलाएं। शहद और स्ट्रॉबेरी पैक से त्वचा की मालिश करें। शहद और स्ट्रॉबेरी पैक को त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
पपीता और स्ट्रॉबेरी पैक
5 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें। इसमें पपीता मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पपीते और स्ट्रॉबेरी के पैक से त्वचा पर कुछ देर मसाज करें। इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
डिस्क्लेमर: यह दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। pnn24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह आवश्य ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…