आदमपुर पुलिस द्वारा जारी नोटिस की प्रति जिसे प्रेस विज्ञप्ति के साथ नूतन ठाकुर द्वारा प्रेषित किया गया
ए0 पाण्डेय
वाराणसी: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने थाना आदमपुर, वाराणसी द्वारा क्षेत्र की मस्जिदों के मौलवी और मुतवल्लियों को अपने मस्जिदों में जमातियों की कोई मीटिंग या कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने के सम्बन्ध में दी गई नोटिस को गैर कानूनी बताते हुए, इसकी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है।
इन नोटिस में प्रभारी निरीक्षक आदमपुर ने सभी मौलवी और मुतवल्ली को आदेश दिया है कि वे अपने मस्जिद में जमातियों की बिना शासन प्रशासन की अनुमति के कोई भी कार्यक्रम या मीटिंग का आयोजन नहीं करने देंगे। यदि उनके द्वारा कोई मीटिंग या कार्यक्रम किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों पर रोक लगाया जाना प्रथमदृष्टया संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का सीधा उल्लंघन जान पड़ता है। अतः उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इस प्रकार का विधि विरुद्ध आदेश देने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त जानकारी अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदान किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…