मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषणा सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते चले वैन सवार लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। घटना देर रात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि घायल हुए तीनों बच्चे हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस की ओर से मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…