फारुख हुसैन
डेस्क: समाचार वेबसाइट न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और कई ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी चीफ़ ने कहा है कि ‘छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं।’
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है, “ये कोई नई बात नहीं है। ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिए जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे!”
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज़क्लिक पर एक नया मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। कुछ समय पहले ही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कई पत्रकारों को पुलिस अपने साथ भी ले गई है। हालांकि, किसी को गिरफ़्तार किए जाने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…