शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: सैंडल वुड यानी चंदन दुनिया के महंगी लकड़ियों में से एक है। इसका इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे त्वचा पर लगाने के कई फायदे हैं। स्किन पर चंदन लगाने से रैशेज, कील-मुहांसे, रेडनेस आदि से छुटकारा मिल सकता है।
चंदन लगाने से स्किन की चमक बरकरार रहती है। इसके इस्तेमाल कील-मुहांसे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं और जिससे आपके चेहरे पर चमक दिखने लगती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल और शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद पानी से धो लें।
चंदन के इस्तेमाल से कील-मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल और हल्की-फुल्की सूजन भी कम होती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
धूप में बाहर जाने से कई बार स्किन डैमेज होने लगती है और स्किन पर दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं। चेहरे के कील-मुहांसे तो चले जाते हैं, लेकिन चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत समय लगता है। ऐसे में चंदन का लेप लगाने से आपको फायदा मिलेगा। इसके लिए आप चंदन में एक चुटकी हल्दी और दूध डालकर इसका पैक बनाएं और चेहरे पर इस्तेमाल करें।
वही अक्सर तेज धूप के कारण स्किन डैमेज होती है। चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए एक बाउल में चंदन पाउडर, नींबू, शहद एक साथ मिक्स कर लें, इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 बाद ठंडे पानी से धो लें, इससे आपको कुछ ही दिनों बाद फर्क नजर आएगा।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…