संजय ठाकुर
डेस्क: तेलंगाना में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के एक विधायक कमाटी रेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव का हवाला देते हुए कांग्रेस को फिर से ज्वाइन करने का एलान किया।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हां मैंने कांग्रेस को ज्वाइन करने का फ़ैसला लिया है। मैं पहले भी कांग्रेस पार्टी का विधायक था और मुझे लगा कि इस चुनाव में लोगों का रुख़ कांग्रेस पार्टी की ओर है। तेलंगाना के राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं। इस बार कांग्रेस केसीआर को हराएगी।
कमाटीरेड्डी का ये बयान बीजेपी के उम्मीदवारों की शुरुआती लिस्ट में अपना नाम ग़ायब रहने के बाद आया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कार्यकर्ता मेरी ताक़त हैं, प्रशंसक मेरी सांस और उनकी आकांक्षाएं मेरा मकसद है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस को ज्वाइन करने के फैसले पर सभी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का आशीर्वाद बना रहेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…