Others States

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीआरएस के सांसद पर चाक़ू से हुआ हमला

रेहान अहमद

डेस्क: तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद कोटा प्रभाकर रेड्डी पर सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। रेड्डी को पार्टी ने दुब्बक विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पुलिस के अनुसार, सिद्दीपेट ज़िले में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर ये हमला हुआ।

समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, मेडक लोकसभा क्षेत्र से सांसद रेड्डी को हमले के दौरान पेट में चोटें आई हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि हमला उस समय हुआ, जब प्रभाकर रेड्डी दौलताबाद मंडल में चुनाव प्रचार कर रहे थे। बताते चले तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।

वही कुछ टीवी फुटेज में प्रभाकर रेड्डी को खून बहने से रोकने के लिए पेट दबाकर बैठे देखा गया। पीटीआई के अनुसार, सांसद पर हमला करने वाले संदिग्ध की स्थानीय लोगों ने पिटाई की है। पीटीआई से सिद्दीपेट पुलिस कमिश्नर एन श्वेता ने कहा, “हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। हम उनके बारे में जानकारी वेरिफ़ाई कर रहे हैं।”

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts