आफताब फारुकी
डेस्क: इजराइल के द्वारा गज़ा के उत्तरी इलाकों में रहने वालों को उत्तरी इलाका छोड़ कर दक्षिण के तरफ जाने की दी गई समय सीमा आज समाप्त हो गई है. मगर गज़ा से जिस प्रकार पलायन की उम्मीद इजराइल कर रहा था वह शायद हुआ नहीं. ऐसे में इजराइल के अधिकारियों ने गाजा के लोगों को भागने के लिए और समय दिए जाने का संकेत दिया है. लगता है इजराइल थोडा और समय गज़ा के निवासियों को देगा.
वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने ब्रीफिंग में कहा कि इजरायल फिलिस्तीनियों से गजा छोड़ने की मांग नहीं कर रहा है – बल्कि सिर्फ उत्तर से बाहर निकलने की मांग कर रहा है। हयात ने कहा, ‘हमने उन्हें [नागरिकों] को ऐसा करने का समय दिया और हम नागरिकों को उन जगहों को छोड़ने के लिए समय देना जारी रखेंगे जिनके बारे में हमें लगता है कि हमास अपने आतंकवादी बुनियादी ढांचे के लिए उपयोग कर रहा है।‘ वही अल जज़ीरा अरबी ने अपने समाचार में बताया है कि ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के नेता इस्माइल हनियेह से मुलाकात की है।
व्हाट्सएप पर PNN24 न्यूज़ को Follow करे, हमारा प्रयास कि हम दिखाए आपको पूरा सच। हमारे इस कोशिश को आप समर्थन दे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते है:-
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…