मो0 सलीम
डेस्क: लौटते मानसून के बीच यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में मौसम खुला रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों में भारत के कई प्रदेशों में तेज बारिश होती रहेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और बिहार से मानसून जा चुका है,बावजूद यहां हल्की-फुल्की बारिश के आसार बनते रहेंगे।
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश देखी जा सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु, केरल सहित देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ अच्छी बारिश हो सकती है। राजस्थान में सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। यहां कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं।
मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…