तौफीक अहमद
डेस्क: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की लगभग सभी सीटों के नाम फाइनल करने के बाद कांग्रेस ने 4 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा पार्टी के इन्टरनल सर्वे के कारण हुआ है। वही दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि इन चार सीट पर मिले टिकट का पार्टी के अन्दर काफी विरोध हुआ था।
एनडीटीवी के अनुसार, इन चार निर्वाचन क्षेत्रों में मुरैना जिले की सुमावली सीट, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले की पिपरिया (एससी) सीट, उज्जैन जिले की बड़नगर सीट और रतलाम जिले की जावरा सीट शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 85 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की थी और पहले घोषित उम्मीदवारों में से तीन को बदल दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स में कांग्रेस की दूसरी सूची में 230 विधानसभा सीटों में से 229 पर इसके प्रत्याशियों के नाम साफ़ होने के बाद कहा जा रहा था कि कि पार्टी ने दलबदलुओं पर भरोसा दिखाया है, साथ ही टिकट वितरण को लेकर विरोधी स्वर भी उठ रहे हैं। इसके अलावा, पार्टी द्वारा ‘सर्वे कर टिकट बांटने’ के दावे पर भी सवाल उठाए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…