International

जापान के टोडा के एक अस्पताल में गोलीबारी, दो व्यक्ति के घायल होने की ख़बर

मो0 शरीफ

डेस्क: जापान के टोडा के एक अस्पताल में गोलीबारी की ख़बरें आ रही हैं। स्थानीय मीडिया में छपी ख़बरों के अनुसार, दो व्यक्ति के घायल होने की ख़बर है जिसमें से एक डॉक्टर और दूसरा व्यक्ति मरीज है।

मीडिया में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि संदिग्ध अपने 40-50 साल के बीच में हो सकता है। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर ली है। बताते चले टोडा जापान के साइतामा प्रांत का एक शहर है, जहां की आबादी 140,000 है।

pnn24.in

Recent Posts