यश कुमार
डेस्क: गुजरात के अरावली जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर जलकर खाक हो गए। हालांकि आग कैसे लगी है, अबतक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
ANI के मुताबिक, बुधवार तड़के अरावली जिले की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग किस वजह से लगी है, इसकी जानकारी नहीं है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस आग में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर खाक हो गए हैं। इस आग में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ये आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है।
आग लगने की घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की लपटों को आसमान में उठते हुए देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। आग की चपेट में आए टैंकर भी दिखाई दिए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है और हल्का-हल्का आग का धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…