International

हमास का दावा ‘इसराइल के समर्थक अमेरिका और पश्चिमी देश गज़ा के नागरिको पर हमले के लिए ज़िम्मेदार

ईदुल अमीन

डेस्क: हमास के एक अधिकारी ओसामा हमदान ने लेबनान में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘इसराइल को सपोर्ट करने वाले अमेरिका और पश्चिमी देश, ग़ज़ा में नागरिकों के ख़िलाफ़ युद्ध के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं।’ ग़ज़ा के अल अहली अस्पताल में भीषण धमाके के बाद हमदान की ये टिप्पणी आई है। इस घटना में 500 लोग मारे गए हैं।

ग़ज़ा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने इस धमाके लिए इसराइल को ज़िम्मेदार बताया है। जबकि इसराइली सेना ने दावा किया है कि ये फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद ग्रुप के द्वारा लांच किए गए रॉकेट के फेल हो जाने की वजह से हुआ था। उसका कहना है कि ग़ज़ा से फ़ेल होने वाले रॉकेटों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास की ओर से हुए घातक हमले के बाद से इसराइल ग़ज़ा पर लगातार हवाई हमले कर रहा है। इसराइली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा के 11 लाख लोगों को दक्षिण में चले जाने की चेतावनी थी। इस दरमियान रायटर्स की रिपोर्ट कहती है कि दक्षिण के लिए पलायन करते फलिस्तीनी वापस उत्तर के तरफ आ रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts