शफी उस्मानी
डेस्क: इसराइल डिफ़ेंस फोर्सेज़ यानी आईडीएफ़ ने बीती रात उत्तरी ग़ज़ा में टैंक का इस्तेमाल करके ‘टारगेटेड छापेमारी’ की है। आईडीएफ़ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने मीडिया को बताया कि इस मिशन में ‘कई घंटे’ लगे और आईडीएफ का एक भी सैनिक घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘इस छापेमारी के जरिए हमने आतंकवादियों, विस्फ़ोटक पदार्थों का ख़ात्मा किया।’
इसराइल के 200 से ज्यादा बंधक हमास के कब्जे में हैं और इनको छुड़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोशिशें हो रही हैं। वहीं, अमेरिका इसराइल-हमास में संघर्ष के बीच मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य अड्डों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उसे ईरान से ड्रोन हमले का ख़तरा है। ऐसे में वो एयर डिफेंस सुनिश्चित करने के लिए इसराइल से और समय की मांग कर रहा है। अमेरिका ने इसराइल से कहा है कि इस अभियान की वजह से दोनों ही तरफ़ से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…