शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: सर्दी आ रही है। अक्सर लोगों को सौंदर्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें फटी एड़ियां, होंठ और रूखी त्वचा शामिल है। वैसे तो बाजार में कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर हम ध्यान दें तो घर पर मौजूद चीजों से भी अपनी खूबसूरती निखार सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, आपकी एड़ियों में दरारें पड़ने लगती हैं। ये दरारें कभी-कभी इतनी गहरी हो जाती हैं कि बेहद दर्द का कारण बनती हैं। कई बार फटी एड़ियों के साथ चलना भी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी एड़ियों को रुई जैसी मुलायम बना देगा।
बाल चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए नहाने से 15 मिनट पहले नींबू और शहद को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे बालों का रंग हल्का हो जाएगा। साथ ही आलू और खीरे का रस लगाने से भी यह समस्या दूर हो सकती है। और अगर काजल फैलकर आपके चेहरे को खराब कर देता है तो इस समस्या से बचने के लिए आंखों के नीचे फेस पाउडर लगाने के बाद ही काजल लगाएं। अंदरूनी ऊपरी पलक पर काजल की एक परत लगाने के बाद आप चाहें तो आंखों पर काजल को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए आईलाइनर की एक परत भी लगा सकती हैं।
होठों के फटने की समस्या
सर्दियों में अपने होठों को मुलायम बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले क्रीम, घी या कोई लिप बाम लगाएं। इसके अलावा पिसी हुई चीनी, बादाम पाउडर और शहद को मिलाकर अपने होठों पर लगाएं और थोड़ा सा रगड़ें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद धोकर लिप बाम लगाएं।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…