शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: हर कोई खुबसूरत और जवा दिखना चाहता है। इसके लिए लोगो द्वारा बहुत सारे उपाय भी किये जाते है। वैसे भी कहा जाता है कि 30 की उम्र के बाद हमें अपनी स्किन का खासतौर पर ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। धूप और सर्दी, स्मोकिंग, एक्सरसाइज न करना, खराब डाइट और स्ट्रेस के कारण हमारी स्किन पर एजिंग नजर आने लगती है, जिसकी हमें खास देखभाल की जरूरत होती है।
पपीता फेस पैक
आप एक कप पका हुआ पपीता लें और फिर इसे मैश कर लें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मालिश करें। मास्क को पूरी तरह सूखने तक 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।
दही फेस पैक
आप दो 2 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, 1 विटामिन ई कैप्सूल और एक चुटकी हल्दी को एक साथ मिला लें। इन सभी का एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गर्म पानी मुंह से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
अंडा और एलोवेरा फेस पैक
एक बॉउल में, अंडे की सफेदी को तब तक फेंटे जब तक वह फूल न जाए। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाकर कम से कम 40 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर पानी से इसे धो लें और चेहरे को थपथपा कर सुखा लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस मास्क को हर दो दिन में एक बार लगा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। PNN 24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे प्रयोग में लाने से पहले चिकित्सा सलाह जरुर ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…