International

शिकागो में मकान मालिक ने अपने फलिस्तीनी-अमेरिकन किरायेदार के मासूम बच्चे की 26 बार चाक़ू मार कर किया हत्या, बच्चे की माँ गम्भीर रूप से घायल, पुलिस ने कहा ‘ये हेट क्राइम धार्मिक पहचान के कारण हुआ’

आफताब फारुकी

डेस्क: शिकागो में एक मकान मालिक ने अपने यहाँ किराय पर रहने वाले एक मुस्लिम परिवार में 6 साल के मासूम बच्चे की चाक़ू से गोद गोद कर हत्या कर दिया, जबकि उसकी 32 वर्षीय फलिस्तीनी माँ को भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) का कहना है कि शिकागो में हुई इस घटना में पीड़ित फलिस्तीन का मूल निवासी है और अमेरिकन नागरिक है। उक्त घटना को अंजाम देने वाले नफरती मकान मालिक एक 71 वर्षीय श्वेत व्यक्ति है। वह लोग उसके मकान में किराय पर रहते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसने लड़के को 26 बार चाकू मारा और 32 वर्षीय महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना मकान मालिक ने इस लिए किया क्योकि वह लोग मुस्लिम हैं। स्थानीय समाचार चैनल एबीसी के अनुसार पुलिस ने कहा है कि जिस व्यक्ति पर घृणा अपराध का आरोप लगाया गया है, उसने बच्चे और उसकी मां को उनकी ‘मुस्लिम पहचान और हमास और इज़राइल से जुड़े मध्य पूर्वी संघर्ष’ के कारण निशाना बनाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts