International

फिलिस्तीन की मदद को आगे आये भारत ने भेजी राहत सामग्री, मानवीय सहायता हेतु रवाना हुआ वायु सेना का सबसे बड़ा विमान C-17

आदिल अहमद

डेस्क: भारत ने फिलिस्तीन को मानवीय सहायता भेजी है, जहां गाजा पट्टी में हजारों की संख्या में फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है। भारतीय वायु सेना का C-17 विमान आज लगभग 6.5 टन मेडिकल और 32 टन डिजास्टर रिलीफ सामग्री लेकर मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई।

बताते चले सामग्री में दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। वही भारत ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर एक नरम रुख अपनाया है।

Banarasi

Recent Posts