मो0 शरीफ
डेस्क: कनाडा और भारत के बीच जारी कूटनीतिक विवाद में अब कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिक को वापिस बुला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत के कनाडा के कुछ राजनयिकों की सुरक्षा वापस लेने की बात करने के बाद कनाडा में 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। कनाडा में सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
भारत ने दो हफ़्ते पहले कनाडा से कहा था कि दिल्ली में अपने उच्चायोग से दर्जनों कर्मचारियों को वो वापस बुला ले वरना उन्हें मिलने वाली डिप्लोमैटिक इम्युनिटी यानी राजनयिक सुरक्षा वापस ले ली जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है, ‘अभी के लिए मैं इसकी पुष्टि कर सकती हूं कि भारत ने औपचारिक तौर पर 21 कनाडाई राजनयिकों को छोड़कर बाकी सभी की राजनयिक सुरक्षा हटाने की बात कही थी।’
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कनाडा के इन आरोपों का खंडन किया और एक बयान जारी कर कहा, ‘भारत में कनाडा के राजनयिक अधिक हैं और वे हमारे आंतरिक मामलों में लगातार दखल देते हैं। राजनयिकों की समान संख्या को लेकर की गई हमारी कार्रवाई वियना संधि के अनुच्छेद 11.1 के अनुरूप है। कनाडा में भारत के राजनयिकों की संख्या की तुलना में भारत में कनाडाई राजनयिकों की संख्या अधिक है। राजनयिकों की संख्या में समानता लाने की ज़रूरत है और पिछले एक महीने से हम इस बारे में कनाडा से बात कर रहे हैं। संख्या में समानता को लागू करने को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन बताने का हम खंडन करते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…