Iran has no involvement in Hamas attack, but kisses the hands of those planning the attack: Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei
आदिल अहमद
डेस्क: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामनेई ने कहा है कि शनिवार को चरमपंथी संगठन हमास ने इसराइल पर जो हमला किया था, उसमें उनके देश का कोई हाथ नहीं है। साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने कहा है कि हम उनके हाथ चुमते है जिन्होंने यह योजना बनाया था।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने उनके बयान का जो अनुवाद जारी किया है उसके मुताबिक ख़ामनेई ने कहा है कि ‘यहूदी शासन पर जिन लोगों ने हमले की योजना बनाई, हम उनके हाथों को चूमते हैं।’ खामनेई का ये बयान ऐसे समय आया है जब ईरान पर हमास को सहयोग करने का आरोप लग रहा है।
ये माना जाता है कि ईरान हमास को मदद मुहैया कराता है और हमास के चरमपंथियों को ट्रेनिंग देता है और उन्हें हथियार मुहैया कराता है। हमास ने इसराइल पर शनिवार को हज़ारों रॉकेट दागे थे। हमास के लड़ाके इसराइल के कई लोगों को अपने साथ बंधक बनाकर भी ले गए थे। अब तक इसराइल के 900 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…