तारिक़ आज़मी
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग अब बेहद ही आक्रामक हो गई है। तमाम जंग ने उसूलो को ताख पर रखे जाने की बाद UN पहले ही कह चूका है। इस जंग में अब तक दोनों ओर से 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। दस लाख से अधिक लोग उत्तरी गाजा छोड़ चुके हैं।
हमले का वीडियो द वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार इवान हिल ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में अस्पताल पर इजराइली हवाई हमला होता हुआ दिखाया गया है।
इस बीच रूस, यूएई ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक का अनुरोध किया। इस हमले के बाद रूस और संयुक्त अरब अमीरात ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। रूस के उप संयुक्त राष्ट्र राजदूत दिमित्री पॉलींस्की का कहना है कि ‘रूस और यूएई ने गाजा अस्पताल पर हमले को लेकर 18 अक्टूबर की सुबह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल खुली बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।‘
हमास नेता इस्माइल हानियेह का कहना है कि गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हुए घातक इजरायली हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जिम्मेदार है। हनियेह ने कहा, ‘अस्पताल पर हमले की जिम्मेदारी अमेरिका की है क्योंकि वह इजरायली आक्रामकता को कवर देता है।‘ हनियेह ने कहा कि यह हमला 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल की ‘क्रूरता’ और उसकी ‘हार’ की सीमा की पुष्टि करता है। उन्होंने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों से भी इजरायल के कब्जे के खिलाफ उठने का आह्वान किया – ठीक उसी तरह जैसे रामल्ला में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…