ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोग एक तरफ जहां तेज धूप से परेशान हैं,वहीं कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अभी कुछ और दिनों तक बारिश होगी। वहीं नोएडा,आगरा,मेरठ में आकश साफ रहेगा। आइए एक नजर डालते प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम पर-
भगवान शिव की नगरी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार से लेकर मंगलवार तक बारिश की संभावना है। बारिश हल्की होने के साथ तेज आंधी की प्रबल संभावना व्यक्त की गयी है। यहां रविवार को न्यूनतम 26 व अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं।
कानुपर में रविवार को मौसम साफ रहेगा। 2 अक्टूबर को यहां बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 24 व अधिकतम 36 डिग्री रहने के आसार हैं। वही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां रविवार और सोमवर को बारिश होगी। रविवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
बस्ती में दो अक्टूबर तक बारिश के आसर हैं। रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25.8 व35.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वही मेरठ,आगरा,नोएडा इन तीन जगहों पर मौसम साफ रहेगा। गर्मी से आमजन को थोड़ी पेशानी हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…