शफी उस्मानी
डेस्क: ग़ज़ा में इसराइली बमबारी के बीच मानवीय मदद के लिए यूएन में शनिवार को हुई वोटिंग में जिसमें भारत अनुपस्थित रहा को लेकर अब विपक्षी पार्टियाँ केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है और जमकर आलोचना कर रही है। जिसमे असदुद्दीन ओवैसी ने आलोचना करते हुवे इसको अमानवीय करार दिया था। अब इसे लेकर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महात्मा गांधी के शब्दों को लिखते हुए कहा, ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।’
उन्होंने लिखा कि जब लाखों लोगों के लिए भोजन, पानी, मेडिकल, संचार, आपूर्ति और बिजली काट दी गई है और जब फलस्तीन में हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मारा जा रहा है, ऐसे समय में स्टैंड लेने से इनकार करना और इसे चुपचाप होते हुए देखना गलत है। यह उसके विपरीत है, जिसके लिए एक देश के रूप में भारत ने हमेशा से लड़ाई लड़ी है।
बताते चले कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के आपात विशेष सत्र में भारी बहुमत से पास किए गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि ‘बिगड़ती तनाव की स्थिति, अकथनीय हिंसा, कष्टदायक पीड़ा अब समाप्त होनी चाहिए।’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ज़ोर देकर कहा कि ‘और अधिक रक्तपात अब बंद होना चाहिए।’ इस प्रस्ताव के समर्थन में 120 देशों ने वोट किया, जबकि इसराइल, अमेरिका समेत 14 देशों ने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ वोट किया। जो 45 देश इस वोटिंग से अनुपस्थित रहे उनमें भारत भी शामिल था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…