तारिक खान
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वोटो की गिनती तीन दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे तो उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया गया था। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जो होता है, वो देश के किसी और राज्य में नहीं होता। मध्य प्रदेश की शहडोल की रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुवे कहा कि ‘बीजेपी की लैबोरेटरी में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनका पैसा चोरी किया जाता है। हिंदुस्तान के किसी और प्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं होता है।
राहुल गाँधी यही नही रुके और उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में महाकाल कॉरिडोर में शिव जी से चोरी की जाती है। बच्चों की जो स्कूल यूनिफ़ॉर्म होती है, उनका मिडडे मील का भोजन का पैसा होता है, वो बीजेपी लैबोरेटरी में उनसे चोरी की जाती है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…