ईदुल अमीन/मो0 शरीफ
डेस्क: हमास के हमले के बाद इसराइल ने ग़ज़ा पट्टी पर ताबड़तोड़ कई हवाई हमले किए हैं। हमास के किए हमले में इसराइल में अब तक 300 नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं कई इसराइलियों को बंधक बनाए जाने की भी ख़बरें हैं। वही दुसरे तरफ इसराइल के ग़ज़ा पट्टी पर किए हमले में अब तक 313 लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 से ज़्यादा लोग घायल हैं।
इसराइल ने जबालरस इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। इससे पहले ख़बर आई थी कि इसराइल ने लेबनानी इलाके पर मोर्टार से हमला किया है। 2006 में इस इलाके में हिजबुल्लाह और इसराइल के बीच संघर्ष चला था। लेकिन उसके बाद यहां शांति थी। लेकिन हिजबुल्लाह के हमले और फिर इसराइल की जवाबी कार्रवाई से यहां तनाव फिर बढ़ गया है। वही दूसरी तरफ मिस्र से आ रही एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अलेक्ज़ेंड्रिया शहर में दो इसराइली पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, एक पुलिस अधिकारी ने मिस्र के उत्तरी तट पर स्थित प्राचीन रोमन स्थल की ओर जाने वाले इसराइली पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। गोलीबारी में दो इसराइली पर्यटकों और मिस्र के एक गाइड के मारे जाने की सूचना है। वहीं कुछ पर्यटक घायल हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…