एच0 भाटिया
डेस्क: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की जेल से आज रविवार (22 अक्टूबर) की तड़के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस जब आजम खान को दूसरे जेल में ले जा रही थी तो उन्होंने पुलिस के सामने ही कहा कि, ”हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है…कुछ भी हो सकता है।”
जेल में शिफ्ट करते वक्त पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले आजम खान मीडिया से बात करते दिखे। उन्होंने कहा, ”हमारे साथ कुछ भी हो सकता है। हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है। हमारी यात्राओं के बीच में हमारे साथ क्या होगा पता नहीं।” सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि अब्दुल्ला आजम को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है। हालांकि तंजीन फातिमा को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, वह रामपुर जेल में हैं।
रामपुर के एडिशनल एसपी संसार सिंह ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से आजम खान को अलग जेल से शिफ्ट किया गया है। सूत्रों की मानें तो आजम खान को सीतापुर जेल और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…