अनुराग पाण्डेय
डेस्क: इसराइल ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से ग़ज़ा में बिजली और पानी समेत सभी सुविधाएं बंद कर दी हैं। साथ ही खाने और दवाइयों की डिलीवरी को भी बंद कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पानी तक पहुंच को एक बुनियादी मानव अधिकार मानता है। उसका कहना है कि ग़ज़ा की क़रीब 23 लाख लोगों वाली आबादी के पास हर दिन की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने का सामान दिनों दिन घटता जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि ग़ज़ा में रह रहे 23 लाख लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए कम से कम 100 ट्रकों की ज़रूरत होगी, लेकिन अभी सिर्फ 20 ट्रकों को ही ग़ज़ा में जाने की मंजूरी मिली है। इन ट्रकों को रफ़ाह क्रॉसिंग के जरिए ग़ज़ा में दाखिल होना है, लेकिन सड़क खराब होने के चलते ये ट्रक अंदर नहीं जा पा रहे हैं। उधर राहत कर्मियों का कहना है कि ग़ज़ा की ओर रफ़ाह क्रासिंग पर हर मिनट बमबारी हो रही है।
इसी बीच मिस्र फूड बैंक के चीफ़ एग्जीक्यूटिव मोहसिन सरहान ने मीडिया को बताया है कि अगर रफ़ाह क्रॉसिंग पर बमबारी जारी रही तो सहायता पहुंचाने में बाधा आएगी। उन्होंने बताया कि ‘इसराइल की सेना की तरफ़ से बमबारी हो रही है और हम अंदर नहीं जा पा रहे हैं। हम पिछले आठ दिन से सीमा पर हैं और हर मिनट यहां बमबारी हो रही है। वे एक निर्जन स्थान पर बमबारी कर रहे हैं, जहां न तो जानवर है और न इंसान।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…