फारुख हुसैन
डेस्क: दिल्ली के लाडो सराय फिरनी रोड पर एक युवक ने लड़की पर चाकू से कई वार किए, जिससे लड़की बुरी तरीके से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लड़की को अस्पतला में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी को कैब ड्राईवर ने अपनी बहादुरी से पुलिस के आने तक पकड़ रखा था. पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपी गौरव लड़की से पूर्व परिचित था. कुछ दिनों से नजरंदाज किए जाने के चलते गौरव नाराज था।
पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच नहीं गई, कैब ड्राइवर ने आरोपी को पकड़े रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. जबकि घायल लड़की को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पिछले महीने 10 तारिख को भी गौरव ने लड़की से झगड़ा किया था. तब पुलिस कॉल की गई थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तब दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़े की बात सामने आई थी। लड़की ने शिकायत देने से मना कर दिया था।
व्हाट्सएप पर PNN24 न्यूज़ को Follow करे, हमारा प्रयास कि हम दिखाए आपको पूरा सच। हमारे इस कोशिश को आप समर्थन दे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते है:-
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…