तारिक़ खान
डेस्क: जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुई जंग मे छ: लोगो को मौत की नींद सुलाया; पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद मृतक के परिजनों और करीबियों के द्वारा आरोपी पक्ष के एक घर मे घुसकर पति -पत्नि और तीन बच्चो का वहशियाना तरीके से क़त्ल कर दिया।
अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी। इसी विवाद मे पहले प्रेम की हत्या हुई। फिर भीड़ ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10), बेटा गांधी (15) और की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
क्या है पूरा मामला ?
देवरिया के ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे अपनी 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर पर ही रहते थे। इसका विरोध साधु के भाई सत्य प्रकाश दुबे कर रहे थे। उसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था यही विवाद आज छह लोगों की हत्या की वजह बन गई।
सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दूसरे टोले से अपनी बाइक से खेत देखते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे। घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच में विवाद होने लगा था। इस दौरान प्रेमचंद की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी प्रेमचंद यादव के घर के लोगों को हुई। तुरंत दूसरे टोले से उसके परिवार के लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे। इस दौरान हवाई फायरिंग की उसके बाद घर में घुस गए। घर में छिपे सत्य प्रकाश व उनके परिवार के एक- एक सदस्य को ढूंढकर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…