बापुनंदन मिश्रा
डेस्क: धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ को विशेष महत्व दिया गया है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं फिर चांद निकलने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इसलिए आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, डेट और चंद्रोदय का समय
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत: रात 09:30, 31 अक्टूबर 2023 से
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की का समापन: रात 09:19, 01 नवंबर 2023 तक
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:44 – रात 07:02 तक, 01 नवंबर
करवा चौथ पर चांद निकालने का समय: रात 08:26, 01 नवंबर
करवा चौथ पूजा-विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें। मंदिर ओर घर की साफ-सफाई करें। सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें। संध्या के समय शुभ मुहूर्त में व्रत कथा का पाठ करें। फिर चंद्रमा की पूजा करें। चंद्र दर्शन करें और अर्घ्य दें। पति को छलनी से देखकर आरती उतारें। फिर पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पारण किया जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…