तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस की अभिरक्षा में मारे गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को आज सोमवार को बाल सुधार ग्रह से रिहा करते हुवे उनकी बुआ के सुपुर्द कर दिया गया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के दोनों बेटों को बाल सुधार ग्रह में दाखिल किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक के दोनों नाबालिग बेटे लापता था। जिसके बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बच्चो के सम्बन्ध में जानकारी माँगा था।
इसके बाद अतीक अहमद के एक बेटे की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद अतीक और अशरफ की हत्या पुलिस अभिरक्षा में हुई थी। आज सीडब्लूसी के आदेश पर अतीक अहमद की बहन परवीन अहमद की सुपुर्दगी में अतीक के चौथे बेटे अहजम और पांचवें बेटे आबान को बाल सुधार गृह से दिया गया। बताते चले कि अतीक अहमद का चौथे नंबर का बेटा अहजम 5 अक्टूबर को बालिग हो गया है।
बताते चले कि अतीक की बहन परवीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर कल मंगलवार 10 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सीडब्ल्यूसी को जवाब दाखिल करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी पर सीडब्ल्यूसी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था। इसलिए जवाब दाखिल करने से पहले आज शाम दोनों बच्चों को सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। इस दौरान बाल सुधार गृह पर एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार और थाना प्रभारी धूमनगंज राजेश मौर्य मौजूद रहे!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…