उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड। बेल्थरा रोड क्षेत्र में पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला सूर्य षष्ठी का डाला छठ पर्व अत्यंत ही धूमधाम से रविवार को अस्तांचल सूर्य को ब्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। मंत्रोच्चार पंडित कृष्ण कुमार मिश्र ने किया।
विधि विधान से महिलाओं ने नारियल, फल, मेवा, पकवान व पूजा सामग्री आदि सजा कर डाला छठ पूजा स्थल पहुंची और विधि विधान से भगवान सूर्य की उपासना की। अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य देने के बाद देर शाम महिलाएं अपने घरों को चली गई। इस आयोजन के पर्व को देखते हुए बेल्थरारोड के रामलीला मैदान में श्रीमती सुधा गुप्ता व नागेन्द्र साहू की ओर से भगवान सूर्य की प्रतिमा के समक्ष विधि विधान से पूजा अर्चन सम्पन्न किया। शांति ब्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम एआर फारूकी भ्रमणशील दिखे वहीं उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव, पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ सक्रिय दिखे।
नगर पंचायत बेल्थरा रोड के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने बिठूआ में डाला छठ के मौके पर पूजन के उपरांत सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। रामलीला मैदान में आरएसएस की तरफ से निःशुल्क लाल चाय की व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत की ओर से साफ सफाई के साथ रंग-बिरंगे रंगीन जानवरों एवं बल्बों से डाला छठ पूजा परिसर को सजा दिया गया था। इस मौके पर मनोज कुमार गुप्त, उपेन्द्र कुमार गुप्त मिंटू, माखन लाल मद्धेशिया, आनन्द कुमार जायसवाल, विंध्याचल गुप्त, नन्द लाल गुप्त, विपिन बिहारी पांडेय आदि लोग व्यवस्था में मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…