शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणदीप हुड्डा और मणिपुरी मॉडल और अभिनेता लिन लैशराम शादी के लिए इंफाल पहुंचे हैं। सोमवार को इंफ़ाल के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे इस कपल ने मीडिया से बात की।
रणदीप हुड्डा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- “मैंने बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की। मणिपुर की शांति के लिए प्रार्थना की और पूरी दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की है। मैंने भगवान से एक बेहतर शादी-शुदा ज़िंदगी मांगी है।”
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो शादी को लेकर नवर्स हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा- हां, सभी ऐसे समय में नर्वस होते हैं। बताते चले 29 नवंबर को रणदीप और लिन लैशराम शादी कर रहे हैं। ये शादी समारोह मणिपुर में होगा।
लिन लैशराम रंगून और जाने जां जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं रणदीप हुड्डा,. सरबजीत, हाइवे, लव आजकल 2 और सुल्तान सहित कई फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बीते तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…